{"_id":"66ce3ea4b00a94e7c80e8104","slug":"the-officers-sat-for-four-hours-received-only-four-complaints-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-130123-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार घंटे बैठे रहे अफसर, शिकायत मिली मात्र चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार घंटे बैठे रहे अफसर, शिकायत मिली मात्र चार
Wed, 28 Aug 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के दर्जन भर अधिकारी चार घंटे तक बंधे बैठे रहे और शिकायतें आई केवल चार। बीते कुछ सप्ताह से जन सुनवाई का यही हाल हो रहा है। इन चार घंटे में अधिकारी अन्य काम के भी नहीं रह पाते हैं।
शासन के आदेश हैं कि प्रत्येक मंगलवार निगम के अधिकारी जन सुनवाई शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनें और उनका निराकरण करें। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। नगरायुक्त संजय चौहान और अपर नगरायुक्त सहित तमाम विभागों के अध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे। वार्ड 22 निवासी संजय शर्मा ने गली नंबर तीन में नाली की सफाई कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर क्षेत्र के सफाई निरीक्षक व कर्मचारियों को भेजकर तुरंत सफाई कराई गई।
वार्ड छह अहमद कॉलोनी के सलीम पंवार ने प्रार्थना पत्र देकर आइशा मस्जिद के निकट डेयरी चलाकर गंदगी फैलाने वालों की ओर ध्यान दिलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर नगरायुक्त ने निगम के पशु कल्याण एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड चार के पटेल नगर निवासी सरदार अमृत सिंह ने पटेल नगर में नाली से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर जांच करने और कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड पांच दाबकी जुनारदार निवासी रेनु ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --
जन सुनवाई का हाल
तिथि-- -- -- -- -आई शिकायतें
27 अगस्त-- -- -04
13 अगस्त-- -- -03
06 अगस्त-- -- -05
30 जुलाई-- -- -06
23 जुलाई-- -- -05
16 जुलाई-- -- -08
09 जुलाई-- -- -06
विज्ञापन
शासन के आदेश हैं कि प्रत्येक मंगलवार निगम के अधिकारी जन सुनवाई शिविर लगाकर जनता की समस्याएं सुनें और उनका निराकरण करें। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। नगरायुक्त संजय चौहान और अपर नगरायुक्त सहित तमाम विभागों के अध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे। वार्ड 22 निवासी संजय शर्मा ने गली नंबर तीन में नाली की सफाई कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर क्षेत्र के सफाई निरीक्षक व कर्मचारियों को भेजकर तुरंत सफाई कराई गई।
विज्ञापन
वार्ड छह अहमद कॉलोनी के सलीम पंवार ने प्रार्थना पत्र देकर आइशा मस्जिद के निकट डेयरी चलाकर गंदगी फैलाने वालों की ओर ध्यान दिलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर नगरायुक्त ने निगम के पशु कल्याण एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड चार के पटेल नगर निवासी सरदार अमृत सिंह ने पटेल नगर में नाली से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर जांच करने और कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड पांच दाबकी जुनारदार निवासी रेनु ने एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जन सुनवाई का हाल
तिथि
27 अगस्त
13 अगस्त
06 अगस्त
30 जुलाई
23 जुलाई
16 जुलाई
09 जुलाई