फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The obligation of reserved tickets in the general bogie of special trains is over

स्पेशल ट्रेनों की जनरल बोगी में आरक्षित टिकट की बाध्यता खत्म

Sat, 09 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The obligation of reserved tickets in the general bogie of special trains is over
सहारनपुर। रेलवे ने कोविड संक्रमण काल के दौरान चलाई स्पेशल ट्रेनों को खत्म कर दिया है। अब ये ट्रेन पुराने नंबरों से ही चलेंगी, साथ ही यात्रियों को अब इनमें सामान्य कोच में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। अब यात्री जिस दिन ट्रेन है उसी दिन टिकट लेकर इन ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रा करने की सुविधा पाएंगे। रेलवे के इस निर्णय यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा होगी। सहारनपुर से गुजरने वाली 14 ट्रेनों में और यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी। अभी तक यात्री स्पेशल ट्रेनों में एक दिन पहले टिकट बुक करा कर यात्रा करते थे। हालांकि अभी लंबी दूरी की कई ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें अभी भी यात्रा करने के लिए आरक्षित टिकट लेगा पड़ रहा है, क्योंकि उनमें अभी सामान्य बोगी नहीं जोड़ी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में दो साल पहले रेलवे ने कुछ ट्रेनों को उनके नंबर से पहले जीरो लगा कर कोविड स्पेशल का नाम लेकर चलाया था। करीब बीते दो साल से ये ट्रेन स्पेशल के नाम से ही चल रही थीं। हालांकि उनका मार्ग और नाम वो ही पुराना था। इन स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित टिकट से ही यात्रा करनी पड़ती है। यहां तक की सामान्य बोगी में भी यात्रा करने के लिए एक दिन पहले टिकट लेना पड़ता था। रेलवे ने कुछ पैसेंजर ट्रेनों को छोड़ कर बाकी सभी ट्रेनों को चला रखा है। अब रेलवे ने कोविड स्पेशल का नंबर खत्म कर उन्हें पुराने नंबर से ही चलाया है। साथ ही इन ट्रेनों में जनरल कोच में आरक्षित टिकट की बाध्यता भी खत्म कर दी है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के जनरल कोच में सामान्य टिकट से होगी यात्रा
14522-दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी
14682- दिल्ली-जालंधर सुपर
14712- हरिद्वार-अमृतसर इंटरसिटी
4402- डीएमयू पैसेंजर
4373- सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर
14712-श्रीगंगानगर-हरिद्वार इंटरसिटी
4523-सहारनपुर-नांगल डेम पैसेंजर
14521- अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी
14512- नौचंदी
14681-जालंधर-नई दिल्ली सुपर
14645- शालीमार एक्सप्रेस
14609-हेमकुंड एक्सप्रेस
12238-बेगमपुरा एक्सप्रेस
12232- चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed