{"_id":"67573e53791a6322e0076714","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-dry-skin-doubles-with-winter-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-137859-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्दी के साथ दोगुना बढ़े त्वचा में सूखापन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्दी के साथ दोगुना बढ़े त्वचा में सूखापन के मरीज
Tue, 10 Dec 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी शुरू होने के साथ ही त्वचा में सूखापन के दोगुना मरीज बढ़ गए हैं। शरीर पर पपड़ी, खुजली और लाल चकत्ते होने की समस्या से लोग परेशान हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
एसबीडी जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु शर्मा ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम ठंडा होने लगता है, वैसे-वैसे हवा में नमी कम हो जाती है। इससे त्वचा शुष्क और रूखी होने लगती है। अधिक गर्म पानी से नहाने, रूम हीटर में अधिक रहने से भी ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि सूखापन का असर सबसे ज्यादा त्वचा पर पड़ता है।
जिस कारण त्वचा सूखी, रूखी होती है। बाद में प्रभावित स्थान पर खुजली होने लगती है। खुजली की वजह से पीड़ित रात में सो तक नहीं पाता है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में इस तरह की समस्या के 30 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
-- यह रखें ध्यान
- गुनगुने पानी से नहाने के बाद शरीर पर तेल की मालिश करें।
- अधिक पानी पीएं, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।
- नरम और मुलायम कपड़े पहनें।
- हरी सब्जियों और फल का अधिक सेवन करें।
- स्वेटर, जर्सी के नीचे सूती कपड़े पहनें।