फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The new rule is an amendment to the Solid Waste Management Rules 2016.

Saharanpur News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का संशोधित रूप है नया नियम

Fri, 05 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The new rule is an amendment to the Solid Waste Management Rules 2016.
-कचरा प्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश को लेकर नगर निगम में हुई कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पुराने 2016 के नियम का संशोधित रूप है। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ते कचरे का पर्यावरण के अनुकूल वैज्ञानिक और टिकाऊ प्रबंधन करना है। इससे निश्चित रूप से शहरों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनेगा। यह बात नगर आयुक्त ने कार्यशाला में कही।
दरअसल, नगर निगम के शाकंभरी सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से हुई कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन की जरूरत और कानूनी प्रावधान, कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण व संसाधन पुनर्प्राप्ति, कम्पोस्टिंग, बायोगैस और वेस्ट टू एनर्जी पर तकनीकी दृष्टिकोण से चर्चा हुई। नगर निगम के लिए व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से बात रखी गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि कचरा प्रबंधन के नए नियमों से घबराने की नहीं बल्कि उसके उद्देश्यों को ठीक से समझकर गंभीरता के साथ उन पर काम करने की जरूरत है। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने कहा कि नए नियम में सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा है। यह पूरी तरह से प्रकृति के चक्र से प्रेरित है, जिसमें कुछ भी बेकार नहीं जाता। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि लैंडफिल पर निर्भरता कम करना नियमों का लक्ष्य है। कार्यशाला में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉॅ. प्रवीण शाह के अलावा विभिन्न नगर पंचायतों व नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, मंडी समितियों के सचिव, सीपीपीआरआई तथा स्टार पेपर मिल सहित विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- नुक्कड़ नाटकों से लोगों को जागरूक कर रहा निगम
सहारनपुर। नगर निगम लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है। बृहस्पतिवार को नगर निगम के सहयोग से स्पेस सोसायटी द्वारा शहर के तीन वार्डों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया और लोगों को स्वच्छता अपनाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने, कपड़े के थैलों का प्रयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। मंचन के दौरान कलाकारों ने लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed