{"_id":"61bf74987c5a3203e9688cdc","slug":"the-network-of-gangs-stealing-petroleum-products-has-spread-in-three-states-saharanpur-news-mrt5698156147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों में फैला है पेट्रोलियम पदार्थ चोरी करने वाले गैंग का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों में फैला है पेट्रोलियम पदार्थ चोरी करने वाले गैंग का नेटवर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन राज्यों में फैला है पेट्रोलियम पदार्थ चोरी करने वाले गैंग का नेटवर्क
सहारनपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में सेंधमारी कर डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह का नेटवर्क उत्तराखंड, वेस्ट यूपी और हरियाणा में तक फैला है। इस गिरोह में 30 से अधिक शातिर शामिल हैं।
मामला लखनऊ तक पहुंचने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला, एक सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित 14 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपियों की सीडीआर निकलवाई है, जिसके बाद जानकारी मिली है कि गिरोह में 30 से अधिक सदस्य हैं, जो हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, यमुनानगर सहित तीनों राज्यों के अलग-अलग इलाकों में छिपे हैं और इन्हीं इलाकों के रहने वाले हैं। आरोपियों के ठिकानों पर एसओजी की टीमें भी दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही थाना सरसावा पुलिस भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले में जिन-जिन आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह था मामला
आईओसीएल की पाइप लाइन से डीजल व पेट्रोल चोरी करने की घटनाएं लगातार हो रही थी। जिले में गागलहेड़ी, सरसावा और देहात कोतवाली क्षेत्र में घटनाएं हुई। एक सप्ताह पूर्व सहारनपुर एसओजी व थाना सरसावा पुलिस ने गांव कादरगढ़ के जंगल से शुभम निवासी गांव सांपली, गुरमीत उर्फ काला, अजय निवासीगण सहजवा कोतवाली रामपुर मनिहारान, संदीप निवासी बांव बोड्ढा थाना छपरौली बागपत, भूपेंद्र सिंह निवासी गांव भूरा कंडेला जनपद शामली, शुभम निवासी मोल्हड़ निवासी गांव ढाढेकी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, उदित कुमार निवासी गांव भोपा मुजफ्फरनगर को पकड़ा था। इनमें गैंग लीडर संदीप ने बताया था कि हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी से सहारनपुर के रास्ते उत्तराखंड जा रही पेट्रोलियम पदार्थ की पाइप लाइन में सेंधमारी कर एक करोड़ से एक अधिक डीजल व पेट्रोल चोरी कर चुके हैं। चोरी के तेल को वह भोपा सहित मुजफ्फरनगर में कई जगहों पर सप्लाई करते थे। इस मामले में मुजफ्फरनगर के डीएसओ व एक कर्मचारी गिरफ्तार हो चुका है, जो भोपा में अवैध रूप से संचालित हो रहे पेट्रोल पंप से 30 हजार रुपये महीना लेते थे।