फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mystery surrounding the wrestler's death deepens.

Saharanpur News: कुश्ती खिलाड़ी की मौत के मामले में गुत्थी उलझी

Sat, 18 Apr 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The mystery surrounding the wrestler's death deepens.
सहारनपुर। शामली जिले के गांव दथेड़ा निवासी कुश्ती खिलाड़ी अनंत (15) की मौत मामले में गुत्थी उलझी हुई है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि खिलाड़ी ने आत्महत्या की या फिर ट्रेन की चपेट में आया। फिलहाल जीआरपी हर बिंदु पर जांच कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया कि खिलाड़ी अपने कोच से 500 रुपये लेकर सहारनपुर आया था।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर शामली के गांव दंथेड़ा निवासी अनंत बडसर का शव मिला था। वह कक्षा नौवीं का छात्र था और अंडर-15 में कुश्ती खिलाड़ी था। 18 फरवरी 2026 वाराणसी में आयोजित प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में अनंत ने अंडर-15 में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता था। अनंत बड़ौत के कुश्ती अखाड़े में पहलवानी के गुर सीख रहा था। जीआरपी के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद अनंत घर नहीं गया था।
विज्ञापन

वह सहारनपुर पहुंच गया था। उसे किसी बात पर डांट दिया गया था। बुधवार देर रात देहरादून-अमृतसर ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने देखा कि शव दो हिस्सों में कटा हुआ था। अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई कि अनंत ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की या फिर वह ट्रेन की चपेट में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, अभी तक जीआरपी में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी जीआरपी ने घटनास्थल पर सीसीटीवी और आसपास लोगों से जानकारी कर रही है। अब तक की जांच में यह भी आया है कि बड़ौत थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed