{"_id":"6984e4b8763e3a6f01050fc4","slug":"the-municipal-corporation-rectified-the-wrong-allocation-of-wards-done-in-the-zonal-office-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-168737-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम ने जोनल ऑफिस में हुए वार्डों के गलत आवंटन में किया सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम ने जोनल ऑफिस में हुए वार्डों के गलत आवंटन में किया सुधार
विज्ञापन
इंपैक्ट :
- नुमाइश कैंप से 26, मनोहरपुर से 20 और हकीकतनगर से 24 वार्ड जोड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जोनल ऑफिसों के लिए वार्डों के आवंटन में हुई गलती में नगर निगम ने सुधार किया है। साथ ही जोनल ऑफिसों से जोड़े गए वार्डों की संख्या में भी बदलाव हुआ है।
नगर निगम महानगर में जोनल व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। महानगर को तीन जोन में बांटा गया है। तीनों जोन नुमाइश कैंप, हकीकतनगर और मनोहरनपुर में इमारतें स्मार्ट सिटी योजना में दो वर्ष पहले बनाई जा चुकी हैं। अब नागरिकों को गृहकर एवं जलकर, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण सहित अनेक कार्यों के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह अपने से संबंधित और नजदीकी जोनल ऑफिस में जाकर यह काम करा सकेंगे।
पिछले दिनों नगर निगम ने जोनल ऑफिसों में संबंधित वार्डों का आवंटन किया था। अनेक वार्डों का गलत आवंटन कर दिया गया था। यानी नजदीक के जोनल ऑफिस की बजाय दूर के जोनल ऑफिस से जोड़ दिया गया था। इसे लेकर अमर उजाला द्वारा तीन फरवरी के संस्करण में साहब ये कैसे जोनल ऑफिस, सुविधा के बजाय हो गई परेशानी शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ऐसे में नगर निगम को वार्डों के आवंटन में सुधार और संशोधन करना पड़ा है। पहले नुमाइश कैंप स्थित जोनल ऑफिस से 33 वार्ड जोड़े गए थे अब 26 किए गए हैं। मनोहरपुर स्थित ऑफिस से पहले 25 वार्ड जोड़े गए थे, जिन्हें कम कर अब 20 किया गया है। इसी प्रकार हकीकतनगर स्थित ऑफिस से पहले 15 वार्ड जोड़े गए थे, अब 24 जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
-- पहले हुआ वार्डों का आवंटन
-जोन-1 नुमाइश कैंप- वार्ड 06, 08, 17, 19, 22, 23, 27, 29, 30, 32, 35, 36, 38, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 49, 51, 52, 53, 54, 56, 58, 59, 60, 61, 62, 68, 69 और 70
-जोन-2 मनोहरपुर- वार्ड 03, 04, 07, 09, 10, 12, 14, 15, 16, 18, 25, 26, 31, 40, 41, 55, 57, 63, 64, 65, 66, 67
-जोन-3 हकीकतनगर- वार्ड 01, 02, 05, 11, 13, 20, 24, 27, 28, 33, 34, 37, 39, 48, 50
-- अब हुआ वार्डों का आवंटन
जोन-1 नुमाइश कैंप- वार्ड 06, 08, 13, 17, 19, 22, 27, 29, 30, 35, 36, 38, 42, 45, 46, 47, 49, 51, 52, 53, 54, 56, 58, 59, 60 और 62
जोन-2 मनोहरपुर- वार्ड 02, 03, 04, 07, 09, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 24, 25, 26, 31, 41, 65, 66 और 67
जोन-3 हकीकतनगर- वार्ड 01, 05, 20, 21, 23, 28, 32, 33, 34, 37, 39, 40, 43, 44, 48, 50, 55, 57, 61, 63, 64, 68, 69 और 70