फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mud spread on the roads due to rain, the trouble of the passers-by

बारिश से सड़कों पर फैला कीचड़, राहगीरों की रही मुसीबत

Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The mud spread on the roads due to rain, the trouble of the passers-by
अंबाला रोड पर एक साइड सड़क पर कीचड़ होने के कारण दुसरी और लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिन भर रुक रुककर होती रही बारिश से शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इसकी वजह से राहगीरों को चलने तक में परेशानी हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 24.2 और अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार रात से ही बारिश हो रही है। बुधवार को दिन में पहाड़ी क्षेत्र में बारिश थी, जबकि शहर में सूखा था। लेकिन रात्रि करीब आठ बजे शहर में बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रातभर रुक रुककर होती रही। बृहस्पतिवार की सुबह भी बूंदाबांदी लेकर आई। बृहस्पतिवार की दिन भर की हल्की बारिश लगातार होने के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। सीवर लाइन डालकर छोड़ी गई सड़कों पर कीचड़ हो गया। इनमें अंबाला रोड और देहरादून रोड भी शामिल हैं, जिन पर दिन में सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। कीचड़ की वजह से वाहनों को निकलने में परेशानी रही। ऐसे में पूरे यातायात की आवाजाही एक साइड की सड़क पर रही। इससे घंटाघर पर जाम की स्थिति रही। इसके अलावा रेंच का पुल, एबीडी क्षेत्र की कॉलोनियां, जहां सीवर लाइन डाली जा रही है में भी कीचड़ रहा।
विज्ञापन

उधर, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट रही। जो अधिकतम तापमान बुधवार को 34 डिग्री सेल्सियस था वह बृहस्पतिवार को 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ की वजह से मुशायरा का स्थल बदला
मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन गांधी पार्क मैदान में होना था, जिसके लिए कई दिन से तैयारियां चल रही थी। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने दो दिन पहले स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया था। लेकिन बारिश की वजह से मैदान पर कीचड़ हो गया, जिसकी वजह से मुशायरा को गांधी पार्क की जगह जनमंच प्रेक्षागृह में करना पड़ा है।
उधर, बारिश की वजह से मेला गुघाल परिसर में कीचड़ मचा हुआ है, जिसकी वजह से लोग मेले में नहीं जा पा रहे हैं। इससे मेले में मोटा पैसा खर्च कर दुकानें लगा रहे दुकानदारों में मायूसी है।

बारिश के बीच स्कूल पहुंचे विद्यार्थी
जनपद में सुबह से ही बारिश थी। ऐसे में विद्यार्थी बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। कईं अभिभावक अपने बच्चों को छतरी में छुपाकर स्कूल ले जाते नजर आए। लेकिन स्कूलों की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों ने बारिश का आनंद लिया और वह भीगते हुए घर पहुंचे। बारिश का असर स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति पर भी पड़ा।

सहारनपुर में बरसात के दौरान गांधी पार्क में लगी प्रदर्शनी व मुशायरा स्थत हुआ कीचड़ में तब्दील हु?

सहारनपुर में बरसात के दौरान गांधी पार्क में लगी प्रदर्शनी व मुशायरा स्थत हुआ कीचड़ में तब्दील हु?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर मे बरसात के बाद कीचड़ में तब्दील हुई सड़क

सहारनपुर मे बरसात के बाद कीचड़ में तब्दील हुई सड़क- फोटो : SAHARANPUR

ये सहारनपुर की स्मार्ट सिटी की घंटाघर से लेकर नेहरू मार्केट की सड़क। इस पर गहरे गड्ढों से हादसे भ?

ये सहारनपुर की स्मार्ट सिटी की घंटाघर से लेकर नेहरू मार्केट की सड़क। इस पर गहरे गड्ढों से हादसे भ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed