फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The movement will continue till the fees are not waived

फीस माफ न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Wed, 15 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The movement will continue till the fees are not waived
हकीकत नगर धरना स्थल पर धरना देते अभिभावक संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। फीस माफी की मांग को अभिभावक संघर्ष समिति का धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा जब तक कोरोना समय की फीस माफी नहीं होगी, तब तक समिति के सदस्यों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने के दौरान पदाधिकारियों ने स्कूल संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि लॉकडाउन में स्कूल खुले नहीं और स्कूल संचालक तीन माह की फीस जमा कराने का दबाव अभिभावकों पर बना रहे हैं। आरक्षित कोटे में जिन बच्चों की सरकार ने फीस माफ कर रखी है, उनकी फीस जमा कराने के लिए भी स्कूल संचालक कह रहे हैं। आरोप लगाया कि स्कूल संचालक कहते हैं कि सरकार की ओर से फीस देर से आती है, इसलिए अभिभावक ही पहले जमा कराएं। गौरव शर्मा और शक्ति जायसवाल ने कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 24 जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। इस दौरान राजू सुखीजा, अमित कंबोज, मतीन, शमशाद, राजू सैनी, इकराम खान, कय्यूम अहमद, शहजाद, जब्बार, सुशील, पंकज कालरा, अनिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed