{"_id":"610cec508d116b132e6af05a","slug":"the-mother-of-the-accused-wanted-committed-suicide-by-consuming-poison-after-the-police-raid-in-badgaon-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित की तलाश: पुलिस ने घर पर दी दबिश, आरोपी की मां ने जहर खाकर दी जान, अधिकारियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछित की तलाश: पुलिस ने घर पर दी दबिश, आरोपी की मां ने जहर खाकर दी जान, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Fri, 06 Aug 2021 01:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:31 PM IST
सार
पुलिस की दबिश के बाद वांछित आरोपी की मां ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में पुलिस की दबिश के बाद वांछित आरोपी की मां ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगने पर सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
बताया गया कि लूट के मामले में वांछित चल रहे मोहित के बड़गांव स्थित घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। आरोप लगाया कि नानौता थाना पुलिस ने घर पर दबिश के दौरान मोहित की मां बबली के साथ गाली-गलौज और जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया। आरोप है कि पुलिसवालों ने रुपयों की भी मांग की।
विज्ञापन
वहीं वाल्मीकि समाज व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने महिला के घर पहुंचकर घटना पर रोष जताया। उन्होंने महिला के शव का अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय बड़गांव में पहुंचे और लोगों से वार्ता की।
विज्ञापन