{"_id":"67c3690e0a71a642070b18c6","slug":"the-mood-of-the-weather-kept-changing-throughout-the-day-the-temperature-increased-by-seven-degrees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-143779-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज, सात डिग्री बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिनभर बदलता रहा मौसम का मिजाज, सात डिग्री बढ़ा तापमान
Sun, 02 Mar 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश के बाद मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया था, लेकिन शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा। धूप समय से निकल आई थी, लेकिन सुबह दस बजे तक फिर से बादल घिर आए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह बूंदाबांदी करीब पूर्वाह्न 11 बजे तक होती रही। उसके बाद फिर से बादल छंटते चले गए और धूप निकल आई। शाम के समय फिर से आसमान बादलों से घिर गया।
न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उधर, बारिश के कारण तहसील मंदिर के सामने सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसमें एक कार धंसने से बच गई।