फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mobile tower on top of the bank fell down

Saharanpur News: सहकारी गन्ना विकास समिति में पास हुआ 7.77 करोड़ का बजट

Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The mobile tower on top of the bank fell down
सरसावा। सहकारी गन्ना विकास समिति सरसावा में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 7 करोड़ 77 लाख 75 हजार रुपये के वार्षिक बजट को मंजूरी दी गई। वार्षिक खर्च के लिए सर्वसम्मति से 7 करोड़ 62 लाख 65 हजार रुपये के अनुमानित खर्च को भी अनुमति दी गई।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि समिति के जर्जर हो चुके भवन को तोड़कर समतल कर दिया जाए। डायरेक्टर राकेश चौधरी ने गन्ना समिति से जुड़े गन्ना किसानों की खाद, कीटनाशक दवा एवं किराए पर दिए जाने वाली मशीनरी तथा ऋण आदि के वितरण को सरल बनाने की चर्चा की। सोनू कुमार ने कहा कि गंगोह क्षेत्र के किसान भी समिति से जुड़े हैं इसलिए फार्म मशीनरी बैंक को गंगोह क्षेत्र में भी शुरू किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि अयोध्या में किसानों के लिए बन रही धर्मशाला के लिए गन्ना विभाग द्वारा 15 लाख रुपये रिजर्व रखे जाएं। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार, अशोक कुमार ढायकी, अशोक शर्मा कादरगढ़, गन्ना समिति के सचिव प्रभारी इंद्रमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आशु सैनी, संचालक सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता समिति चेयरमैन डॉ. प्रीतम सिंह एवं संचालन अश्विनी जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed