{"_id":"630fa75cce17435b4163547e","slug":"the-miscreants-shot-the-scooty-rider-saharanpur-news-mrt6032978102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने स्कूटी सवार को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने स्कूटी सवार को मारी गोली
विज्ञापन
बड़गांव में गोली लगने के बाद घायल ग्रामीण
- फोटो : SAHARANPUR
बदमाशों ने स्कूटी सवार को मारी गोली
सहारनपुर, बड़गांव। थाना क्षेत्र के गांव धूमगढ़ में बुधवार की शाम कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी नानौता भिजवाया।
गांव शिमलाना निवासी राहुल (32) पुत्र महीपाल सिंह बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे शिमलाना से स्कूटी पर सवार होकर पेट्रोल पंप से डीजल लेने के लिए के निकला था। जैसे ही वह स्कूटी से वाया धूमगढ़ के रास्ते जा रहा था तो नाग देवता मंदिर गेट से करीब दो सौ मीटर दूर कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। राहुल का आरोप है कि स्कूटी रोकते ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली पैर में लगने से वह स्कूटी से गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ देवबंद रामकरण, बड़गांव इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ रामकरण का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।