फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Minister of State showered flowers on the Kanwariyas riding a bulldozer

Saharanpur News: राज्यमंत्री ने बुलडोजर पर सवार होकर कांवडिय़ों पर की पुष्पवर्षा

Fri, 14 Jul 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The Minister of State showered flowers on the Kanwariyas riding a bulldozer
देवबंद। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों के जयघोष से वातावरण दिनभर भक्तिमय बना रहा। वहीं, बृहस्पतिवार की रात लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवबंद-मंगलौर मार्ग पर बुलडोजर पर सवार होकर कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


शनिवार को शिवरात्रि पर होने वाले भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ और पैदल कांवडि़यों के लौटने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। डीजे में बजे रहे भजनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भोले द्वारा डीजे की धुन पर भगवान शिव के नृत्य एवं भक्ति मय धुनों को सुनने लिए बृहस्पतिवार की देर रात्रि तक लोगों की देवबंद-मंगलौर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे भीड़ जुटी रही। इसी दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचकर बुलडोजर पर सवार होकर कांवडिय़ों पर पुष्पवर्षा की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ रामकरन सिंह, कोतवाल एचएन सिंह, ईओ डाॅ. धीरेंद्र राय, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed