{"_id":"62a776fbfcf0e713812e9ac8","slug":"the-minister-got-angry-due-to-the-slow-pace-of-the-construction-of-the-university-saharanpur-news-mrt5927316198","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी गति से मंत्री हुईं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी गति से मंत्री हुईं नाराज
विश्वविद्यालय के निर्माण का निरीक्षण करती राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। उच्च शिक्षा विभाग राज्य मंत्री रजनी तिवारी सोमवार को निर्माणाधीन मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पहुंचीं। विश्वविद्यालय निर्माण की गति धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की, साथ ही कार्य को गति देने के लिए दो शिफ्टों में काम करने तथा कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
राज्य मंत्री रजनी तिवारी सोमवार की शाम करीब चार बजे मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रगति को जानने के लिए विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान साथ चल रहे अधिकारियों से निर्माण के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कुलपति प्रोफे एचएस सिंह, कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य तथा निर्माण से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण की गति धीमी होने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। कार्य की गति धीमी होने का कारण भी अधिकारियों से पूछा। निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यदायी संस्थाओं से समय-समय पर निर्माण प्रगति संबंधी जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। निर्माण से संबंधित अधिकारी इस बात को समझ लें। जरूरत के अनुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।