फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The message of live and let live was given in theThe message of live and let live was given in the Gajrath Mahotsav Yatra.Gajrath Mahotsav Yatra.

Saharanpur News: गजरथ महोत्सव यात्रा में दिया जीयो और जीने दो का संदेश

Thu, 16 Oct 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The message of live and let live was given in theThe message of live and let live was given in the Gajrath Mahotsav Yatra.Gajrath Mahotsav Yatra.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ महानगर के प्रमुख मार्गोें से निकाली गई। दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई। यात्रा जैन बाग महावीर कॉलोनी, फव्वारा, नया बाजार, हलवाई अट्टा से होते हुए वापस जैन बाग मंदिर पहुंची। यात्रा में अंहिसा परमो धर्म और जीयो और जीने दो का संदेश दिया।
गजरथ महोत्सव में सबसे आगे जैन धर्म के सिद्धात अहिंसा परमो धर्म का बैनर लिए युवक चल रहे थे। जैन धर्म की पतका लिए युवक शोभायात्रा के आने की सूचना दे रहा था। पीछे-पीछे रंग बिरंगे कपड़ों में विभिन्न वाद्य यंत्रों पर आध्यात्मिक संगीत बजाते हुए बैंड-बाजे थे। हाथी पर सौधर्म इंद्र के रूप में सुमित जैन, कपिल जैन अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। यात्रा में धर्म की महत्ता को दर्शाती हुई कई मनमोहक झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

यात्रा के अंत में 17 फीट ऊंचा स्वर्ण मंडित रथा रहा। इसमें श्रीजी सवार थे, उनसे पहले आचार्य विमर्श सागर महाराज ससंघ दर्शन करते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर में विभिन्न मार्गों पर रंगोलिया बनी हुई थी। वहीं सभी मार्ग तोरण बंदरवार और लड़ियों से से सजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मुकेश चौधरी और देवेंद्र निम, नगरायुक्त शिपि गिरि ने श्रीजी की पूजा-अर्चना की। कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है, उन्हें जैन समाज की वार्षिक गजरथ महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिला। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि गजरथ महोत्सव यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। पदाधिकारी सदस्यों के तन मन धन के सहयोग से ही इतनी बड़ी और ऐतिहासिक यात्रा संपन्न हो पाई है। पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष संरक्षक राकेश जैन ने कहा कि जैन धर्म के सिद्धांत और नियम आज लोग आत्मसात करने की बात कर रहे हैं।
श्रीजी के रथ का ख्वासी बनने का सौभाग्य राजीव जैन, सत्येंद्र को मिला। इस मौके पर सौभाग्य, अरुण जैन, संजय, नितिन, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed