फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The message given to women empowerment

महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया

Mon, 30 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
The message given to women empowerment
शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। वहीं, मशहूर शायर नवाज देवबंदी ने भी अपनी शायरी से सभी को आनंद विभोर किया।
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित इस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. नवाज देवबंदी, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता और प्रबंधक विकास अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। शैम फाउंडेशन के बच्चों इब्राहिम, अरिहंत, आराध्य, रीदम, युवराज आदि द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को आनंदित किया।
विज्ञापन


विभिन्न गानों पर बखूबी विभिन्न वाद्ययंत्र बजाकर और सुंदर गीत प्रस्तुत करके अभिभावक और दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की विषय वस्तु महिला सशक्तिकरण थी, जिसमें सशक्त नारी के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया। अतिथिगणों में यह संदेश प्रसारित किया कि नारी न कभी कमजोर थी, न कमजोर है और न कभी कमजोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा नृत्य प्रस्तुति में दर्शाया गया कि आदिकाल से ही नारी राक्षस रूपी बुराई का अंत करने में सक्षम है। कनिष्का, गुरुज, प्रिंसी, अंशिका, रीवा, विधि, देवयानी, ओजस्वी, अभिनव, अंश, हिमान, अतुल आदि ने अद्भुत अभिनय कौशल का परिचय दिया। जहांगीर का इंसाफ नाट्य प्रस्तुति में ईशा, सांची, वाणी, विवान, आकर्षित, विशाल ने अपने सुंदर अभिनय से मुगलकालीन न्यास व्यवस्था का मनमोहक चित्रण किया।


आर्मी नृत्य प्रस्तुति में बच्चों ने मातृभूमि की सेवा एवं रक्षा के लिए अपने प्राणों तक को न्योछावर करने की भावना को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया।  डा. नवाज देवबंदी ने अपनी शायरी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्रबंधक विकास अग्रवाल और प्रधानाचार्य नीरजा सिंघल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की सफलता में मधु भल्ला, अर्चना बिष्ट, चारू शर्मा, सोनाली, मोनिका, जौली, कीर्ति, डोली, रुचि, मैत्री, तुषारिका, शिखा, पूनम, अनु, मणिका, पायल, एनी, प्रिंस, तुषार, धीरज आदि का सहयोग रहा। संचालन स्कूल छात्रा विधि भारद्वाज और छात्रा देवांश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed