फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mercury reached 42.5 degrees, the heat made it miserable

पारा 42.5 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 08 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 42.5 degrees, the heat made it miserable
सहारनपुर में अधिक गर्मी के चलते बाइक पर कपड़े से चेहरा ढाक कर जाते युवक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तापमान के साथ ही गर्मी का सितम भी लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम के साथ ही मंगलवार को न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। आगामी दिनों में गर्मी के और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

जनपद में बीते तीन दिन से अधिक गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। आलम यह है कि पंखों और कूलर तक की हवा में कुछ खास राहत नहीं मिल रही है। रात में हवा गुम रहने से उमस बन रही है। सोमवार की रात भर उमस रही। मंगलवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी अधिक रही। दिन भर धूप खिले रहने और हवा नहीं चलने की वजह से लोग गर्मी से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से मंगलवार का दिन इस मौसम का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान के और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव को यह करें
-शरीर में पानी की कमी न होने दें इसके लिए बार बार पानी पीते रहें।
-भोजन कम खाएं सलाद जैसे खीरा, ककड़ी आदि का सेवन अधिक करें।
-तरबूज, खरबूज, पपीता जैसे रसदार फलों का अधिक सेवन करें।
-धूप में निकलने से बचें, जरूरी हो तो सिर को ढककर निकलें और पानी पीकर निकलें।
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
07 मई 28 42.5
06 मई 24.5 41
05 मई 23 42
04 मई 21.6 41.5
03 मई 20.4 42.4
02 मई 22 42
01 मई 23 41

सहारनपुर में अधिक गर्मी के चलते रेलवे रोड पर एकटिवा पर कपड़े से चेहरा ढाक कर जाती युवतिया

सहारनपुर में अधिक गर्मी के चलते रेलवे रोड पर एकटिवा पर कपड़े से चेहरा ढाक कर जाती युवतिया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed