फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mercury reached 41 degrees, the heat released sweat

41 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 41 degrees, the heat released sweat
सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते चेहरा ढाक कर बाइक पर जाता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, जनपद में शनिवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप के कारण पैदा हुई भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए दिए। धूप के साथ ही लोग घरों तक में गर्मी से परेशान रहे। चूंकि न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। ऐसे में गर्मी से राहत नहीं मिली। शनिवार का दिन इस मौसम का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीते तीन वर्षों की तुलना में इस बार गर्मी जल्दी आई है। मई चल रही है, लेकिन गर्मी जून वाली है। 28 अप्रैल 2022 को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन उस दिन न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस था, जिसकी वजह से गर्मी से कुछ राहत थी, लेकिन उसके बाद से तापमान 41 डिग्री तक नहीं पहुंचा था। अब 16 दिन बाद फिर से अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंचा है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा हुआ है, जिसकी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन भर चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए रखे। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम कर रहे हैं। गर्मी की वजह से बाजारों में भीड़ कम नजर आई। आगामी दिनों में गर्मी के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ी
शहर भर में सड़क किनारे जूस, शेक, गन्ने का रस, शिकंजी आदि की रेहड़ियां सजी हुई हैं। लोग गर्मी से राहत के लिए उक्त रेहड़ियों पर रुककर अपनी पसंद के पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा पैकिंग वाले पेय पदार्थों की भी बिक्री में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली दे रही धोखा
गर्मी में खपत बढ़ जाने की वजह से बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। शहरी क्षेत्र में भी अघोषित कट लग रहे हैं। देहात में हालत अधिक खराब है। कई क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बेहट रोड क्षेत्र में रात के समय बिजली ठीक है, लेकिन दिन में कई-कई घंटे के कट लग रहे हैं।
बीते दस दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
14 मई 26.8 41
13 मई 25.5 38
12 मई 25.8 38.5
11 मई 24.5 38.2
10 मई 25.5 39.6
09 मई 25 39.4
08 मई 21 38.5
07 मई 21.6 38
06 मई 20.5 36.5
05 मई 20 35.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed