{"_id":"6a18915b8f8e1cc1ff0e2835","slug":"the-mercury-has-not-dropped-below-43-degrees-in-ten-days-the-heat-has-left-people-miserable-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-176402-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दस दिन में 43 डिग्री से नीचे नहीं आया पारा, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दस दिन में 43 डिग्री से नीचे नहीं आया पारा, गर्मी ने किया बेहाल
Fri, 29 May 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बीते दस दिन से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर चल रहा है। ऐसे में गर्मी से राहत नहीं है। बृहस्पतिवार को घरों के बाहर तेज धूप और अंदर उमस रही। इससे लोगों को परेशानी हुई।
मौसम विभाग ने जनपद में 28 मई से बादल आने और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया था। दोपहर दो बजे के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन शाम तक भी गर्मी का प्रकोप बना रहा। बृहस्पतिवार की सुबह से धूप तेज रही। दोपहर में हवा गुम होने के कारण लू तो नहीं चली, लेकिन धूप ने अपना पूरा असर दिखाया। गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न तरह के उपाय करते नजर आए। कोई मुंह कपड़े से लपेटकर निकला तो कोई छाता लेकर। दोपहर के बाद घरों के अंदर उमस महसूस की गई। पंखों की हवा गर्म रही। कूलर भी कोई खास राहत नहीं दिला सके। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अब शुक्रवार को मौसम में बड़े बदलाव का अनुमान जताया है। शुक्रवार को जनपद में आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
-- -- --
बीते दस दिन का तापमान
तिथि-- -- -न्यूनतम-- -- अधिकतम
28 मई-- -- 26-- -- -- -- 43
27 मई-- -- 26-- -- -- -- 43.5
26 मई-- -- 26-- -- -- -- 44
25 मई-- -- 27.5-- -- -- -45
24 मई-- -- 28-- -- -- -- 44.5
23 मई-- -- 26-- -- -- -- 44
22 मई-- -- 26-- -- -- -- 43
21 मई-- -- 26-- -- -- -- 43.5
20 मई-- -- 26-- -- -- -- 44
19 मई-- -- 26-- -- -- -- 43
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जनपद में 28 मई से बादल आने और बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया था। दोपहर दो बजे के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन शाम तक भी गर्मी का प्रकोप बना रहा। बृहस्पतिवार की सुबह से धूप तेज रही। दोपहर में हवा गुम होने के कारण लू तो नहीं चली, लेकिन धूप ने अपना पूरा असर दिखाया। गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न तरह के उपाय करते नजर आए। कोई मुंह कपड़े से लपेटकर निकला तो कोई छाता लेकर। दोपहर के बाद घरों के अंदर उमस महसूस की गई। पंखों की हवा गर्म रही। कूलर भी कोई खास राहत नहीं दिला सके। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अब शुक्रवार को मौसम में बड़े बदलाव का अनुमान जताया है। शुक्रवार को जनपद में आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
बीते दस दिन का तापमान
तिथि
28 मई
27 मई
26 मई
25 मई
24 मई
23 मई
22 मई
21 मई
20 मई
19 मई