फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The maximum temperature dropped by 6.5 degrees due to drizzle throughout the day

Saharanpur News: दिनभर हुई बूंदाबांदी से 6.5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Fri, 28 Feb 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by 6.5 degrees due to drizzle throughout the day
जाम का झाम, सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड से लेकर दिल्ली रोड तक लगा जाम
सहारनपुर। दिनभर रही बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिन से मौसम बदला हुआ रहा।
मंगलवार और बुधवार की रात बादल छाए रहने के कारण गर्मी रही। रात में लोग कंबल और रजाई नहीं ओढ़ सके। कई लोगों को पंखा तक चलाना पड़ा है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही घने बादल रहे। सुबह नौ बजे से शाम तक रुक रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की कमी रही। जो अधिकतम तापमान एक दिन पहले 27.5 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी जारी रहने का अनुमान जताया है। साथ ही तापमान में गिरावट हो सकती है। उधर, बूंदाबांदी के कारण कई क्षेत्रों में हल्का कीचड़ रहा। खासकर हकीकतनगर क्षेत्र में, जहां सीवर लाइन डाली जा रही है वहां कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed