फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The martyrs of Karbala were remembered by taking out Zuljana and Alam Tazia

Saharanpur News: जुल्जना और अलम ताजिया निकाल कर्बला के शहीदों को किया याद

Sun, 17 Aug 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The martyrs of Karbala were remembered by taking out Zuljana and Alam Tazia
चिलकाना मेें चेहल्लूम के जुलूस में मातम करते ​सोगवार। श्रोत सोगवार
चिलकाना। चेहल्लुम पर शिया समाज द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में हुसैन अलैहिस्सलाम को याद किया। शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला मजहर हसन में मरहूम हुसैन इमाम उर्फ नायाब की हवेली पर सदर अली इमाम उर्फ प्रिन्स की सरपरस्ती में आयोजित मजलिस को खिताब हुआ। इसमें मौलाना शोजब जलालपुरी ने बताया कि हुसैन अलैहिस्सलाम ने कुर्बानी पेश कर दीने मोहम्मद बचाया। उन्होंने हर इंसान को बताया की जुल्म से कभी डरना नहीं चाहिए, बल्कि जुल्म का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने इंसानियत को बचाने के लिए तीन दिन की भूख प्यास में अपना, अपने 71 साथियों सहित कर्बला के मैदान में सर कटा दिया। जो चेहल्लुम तक कर्बला की जलती हुई जमीन पर बेगोरो कफन लाशे पड़े रहे। इनको 20 चेहल्लुम के रोज दफनाया गया। मजलिस के बाद अंजुमने हैदरी ने जुलूस निकाला। इसमें अलम ताजिया एवं ज़ुल्जना बरामद कर सभी लोग सीनाजनी करते हुए शीश महल से होकर बड़े इमाम बाड़े में पहुंचे। नोहा खानी, जैनुल आबेदीन, आजम, फैज बिलाल, शिबू, अयान, समर अब्बास, कमर अब्बास ने पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed