{"_id":"690903d73201b59d70010004","slug":"the-marriage-of-lord-shaligram-and-tulsi-was-celebrated-with-great-pomp-and-show-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162192-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धूमधाम से संपन्न हुआ भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धूमधाम से संपन्न हुआ भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नकुड़/छुटमलपुर/ चिलकाना। देहात के मंदिरों में भगवान शालिग्राम और मां तुलसी का विवाह धूमधाम से कराया गया। इस दौरान भगवान शालिग्राम की बरात निकाली गई। नकुड़ के श्री रघुनाथ स्वामी जी मंदिर में कई दिनों से चल रहे विवाह कार्यक्रम में भक्तों ने हल्दी आदि की रस्में पूरी कीं। सोमवार को मंढा व भात भरने की रस्म की गई। इसके पश्चात नगर में बैंडबाजों के साथ भगवान शालिग्राम की बरात निकली, जो नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए मंदिर पहुंची। वहां पर पंडित ने फेरे कराए गए। इस मौके पर मेहमानों के लिए स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया। यजमान अवनीश चौधरी व रीना चौधरी, विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष रविन्द्र लांबा, सुधीर मित्तल, सुशील कुमार, संतोष शर्मा, राजकुमार कश्यप, सुधा शर्मा, आशु देवी, मीनाक्षी, उमेश देवी, अंजु त्यागी आदि रहे। छुटमलपुर के श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर से बरात आनन्दपुर कुटिया के लिए रवाना हुई। वहां बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद शाम के वक्त मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ। यज्ञमान डोली वर्मा और अंकित वर्मा रहे।
चिलकाना के श्री हनुमान मंदिर में रविवार शाम भक्तों ने तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया और भगवान शालिग्राम से उनका विवाह कराया। विवाह की रस्में पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा ने पूरी कीं। अनिरुद्ध शर्मा, राखी शर्मा ने कन्यादान किया।
भगवान शालिग्राम को संजय गुप्ता की अगुवाई में श्री राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा के रूप में हनुमान मंदिर लाया गया। इस दौरान बालकृष्ण शर्मा, चेतराम रोहिला, सन्नी अरोड़ा, रोहित अग्रवाल, संजीव गर्ग, नरेश सिंघल आदि रहे।