फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The market remained completely closed on the first day of lockdown

लॉकडाउन के पहले दिन बाजार रहे पूरी तरह बंद

Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
The market remained completely closed on the first day of lockdown
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नेहरू मार्केट और लोहानी सराय में बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लागू साप्ताहिक बंदी (लॉकडाउन) के चौथे सप्ताह के पहले दिन शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर प्रभावी असर दिखाई दिया। हालांकि कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही जरूर दिखाई दी। पुलिस भी ऐसे वाहन चालकों को रोककर चेकिंग करती रही और बाहर निकलने का कारण पूछा गया। जो बेवजह निकले थे, उनके वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 10 बजे के बाद से ही पुलिस प्रशासन की टीमों ने लॉकडाउन लागू करने के लिए बैरियर लगा दिए थे, ताकि वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जा सके। पुलिस की टीमें प्रमुख स्थानों पर चेकिंग में जुट गई। इस दौरान जो लोग बगैर मास्क और बेवजह बाहर निकले थे, उनको हिदायत भी दी गई और वाहनों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह लोग दूध खरीदने जरूर निकले, लेकिन उसके बाद घरों में ही रहे। शहर के घंटाघर, नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, देहरादून रोड, रायवाला, श्रीराम चौक, मंडी समिति रोड, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, दिल्ली रोड आदि प्रमुख मार्गों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कलक्ट्रेट चौराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, पार्श्वनाथ प्लाजा, कोर्ट रोड पुल, घंटाघर, अंबाला रोड कल्पना सिनेमा के सामने, देहरादून रोड पर पुलिस ने बैरियर लगाए हुए थे। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रही, जो वाहनों को रोक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली सड़क पर खेलते मिले बच्चे
- नुमाइश कैंप में खाली सड़क पर बच्चों ने खेलकर समय व्यतीत किया। आम दिनों में यहां वाहनों की काफी आवाजाही रहती थी। शनिवार को सड़क खाली रही तो बच्चों को खेलने का भी मौका मिल गया।
- दवा, दूध की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहे
लॉकडाउन के दौरान दवा की दुकानें, दूध डेयरी और पेट्रोल पंप खुले रहे। शहर के बाजोरिया रोड पर मेडिकल स्टोर से लोग दवा खरीदते नजर आए। हालांकि पेट्रोल पंपों पर कर्मचारी तो तैनात थे, लेकिन ग्राहकों की आवक कम रही।

दो से चार यात्री लेकर निकली बसें
शहर के दोनों रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों के इंतजार में बसें खड़ी नजर आई, लेकिन यात्री बहुत कम थे। आलम यह रहा कि बस में दो से चार यात्री ही बैठे दिखाई दिए। चार यात्रियों को लेकर ही बसें रवाना की गई।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नक्खासा बाजार में पसरा सन्नाटा

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नक्खासा बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ पर पसरा सन्नाटा

हारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन क दौरान वाहन चालक सड़को पर घूमते लोग को रोकती पुलिस

सहारनपुर में लॉकडाउन क दौरान वाहन चालक सड़को पर घूमते लोग को रोकती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन का उलघंन घंटाघर पर घूमते लोग

सहारनपुर में लॉकडाउन का उलघंन घंटाघर पर घूमते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed