फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The market came out, a business of 300 crores

बाजार में आई बहार, 300 करोड़ का हुआ कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The market came out, a business of 300 crores
कोर्ट रोड पर लक्ष्मी गणेश खरीदते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। धनतेरस पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। शुक्रवार को बाजारों में खूब भीड़ रही। सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रोनिक्स, कपड़ा, बर्तन और गिफ्ट आइटम का करीब 300 करोड़ का कारोबार हुआ है, जबकि रविवार को 500 करोड़ व्यापार होने की उम्मीद है। क्योंकि, पूरे दिन धनतेरस की तिथि रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार होने की वजह से वाहन कम बिके, लेकिन रविवार को वाहनों की बंपर बिक्री होगी। महानगर कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, सराफा बाजार, शहीदगंज बाजार, नया बाजार, नखासा बाजार, अंबाला रोड सहित अनेक बाजारों में भीड़ रही। शाम के समय धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर बाजारों में ज्यादा भीड़ उमड़ी। लोगों ने सोने-चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रोनिक्स सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, कपड़े, पूजन की सामग्री, सजावट का सामान खरीदा है। बाजारों में रौनक रही और शाम में बाजार भी जगमगाते हुए नजर आए। व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग, राम राजीव सिंघल और रवि जुनेजा ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक करीब 300 करोड़ का हर तरह का व्यापार हुआ है। रविवार को कारोबार के दो गुना से अधिक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिके 700 वाहन, ग्रे व हल्के नीले रंग के एक्टिवा की मांग ज्यादा
शनिवार को जिले भर में 700 से अधिक वाहन बिके। इनमें करीब 50 चौपहिया वाहन हैं। कंपनियों की ओर से 10 से 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। एक्टिवा स्कूटर की कंपनी ने हल्का नीला और ग्रे कलर का स्कूटर बाजार में उतारा है। इस रंग के एक्टिवा को खूब पसंद किया जा रहा है। दिल्ली रोड के ऑटो मोबाइल व्यापारी निपुण जैन व अजय वर्मा ने बताया कि शनिवार को वाहनों की खरीदारी कम हुई है। देर शाम तक जिले भर में करीब 700 वाहन बिके हैं, लेकिन रविवार को बंपर खरीदारी होगी। जिले में दो हजार से अधिक वाहन बिकेंगे, जिनकी एडवांस बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील की जगह पीतल के बर्तन भी किए पसंद
लोग बर्तनों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन इस बार पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी है। बर्तनों में थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास, पतीला, लोटे की मांग ज्यादा रही। इनमें पीतल के बर्तनों को भी लोग खरीदकर ले गए। नया बाजार के बर्तन कारोबारी राजीव सिंघल ने बताया कि स्टील के साथ ही पीतल के बर्तनों की मांग ज्यादा है। आकार के हिसाब से बर्तनों बर्तनों के दाम अलग-अलग हैं।
चांदी का सिक्का, हीरे का हार और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की बंपर बिक्री
सराफा कारोबार भी खूब चमका रहा है। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के खरीदे हैं। इसके अलावा हीरे वाले हार, अंगूठी, ब्रेसलेट ज्यादा पसंद किए। पूजन के लिए लोगों ने सोने-चांदी की श्री लक्ष्मी-गणेश भगवान की मूर्ति भी खरीदी है। कोर्ट रोड के सराफा व्यापारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और हीरे आभूषण की मांग ज्यादा रही।
सूती कुर्ता-पायजामा पहनकर करेंगे पूजन
कपड़े के कारोबार में पुरुष सूती कुर्ता-पायजमा पसंद कर रहे हैं, तो महिलाओं ने सिल्क व सूती साड़ियां खरीदी हैं। युवा जींस के साथ सूती कुर्ता पहनकर दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं। इनमें सूती कुर्ते-पायजामे की मांग ज्यादा रही। लोग दीपावली पूजन कुर्ता-पायजामा पहन करेंगे। रायवाला बाजार के कपड़ा व्यापारी राधेश्याम नारंग ने बताया कि सूती कपड़ों की मांग ज्यादा रही।

इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट आइटम खूब बिके
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में लोगों ने गीजर, हीटर, वाशिंग मशीन, एलईडी, मिक्सर ग्राइंडर की खरीदारी हुई। वहीं, मिठाई की अपेक्षा लोगों ने गिफ्ट आइटम ज्यादा खरीदे हैं। इनमें चॉकलेट पैक, ड्राइफ्रूट, पेयपदार्थ, नमकीन व बिस्कुट के पैक ज्यादा बिके हैं। इसके अलावा कप, गिलास और कांच के बर्तनों के सेट की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed