फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The man died after breaking the mango, the death of a young man

आम तोड़ते समय करंट लगा, युवक की मौत

Fri, 29 May 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The man died after breaking the mango, the death of a young man
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में दून हाईवे पर माहीपुरा में पेड़ से आम तोड़ते समय लोहे की छड़ हाईटेंशन तार से छू जाने पर युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गोपाल नगर, नुमाइश कैंप निवासी लवली (36) पुत्र महेंद्र कुमार माहीपुरा में वेल्डिंग का काम करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार देर शाम लवली दुकान के सामने पेड़ से आम तोड़ रहा था। अचानक हाथ में पकड़ी लोहे की छड़ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार से छू गई और लवली को जोरदार करंट का झटका लगा। उसे जिला अस्पताल लाया गया। मगर तब तक लवली दम तोड़ चुका था। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। थाना जनकपुरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed