फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The lovers had killed the woman for fear of slander

बदनामी के डर से प्रेमियों ने की थी महिला की हत्या

Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The lovers had killed the woman for fear of slander
फतेहपुर पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में पकड़े गये आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/छुटमलपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला के दो प्रेमियों ने झगड़ा होने के बाद बदनामी के डर से तीसरे साथी के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गांव भैंसराऊ निवासी कविता पत्नी दिनेश का गांव में ही रहने वाले सोनम पुत्र रमेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी गांव का निवासी दीपक भी कविता से प्रेम करता था। महिला के दोनों प्रेमियों को एक-दूसरे पर शक था। सोनम और कविता 17 जुलाई को मिलने के लिए गांव से बाहर गए थे। इसका पता दीपक को लग गया। वह गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त अभिषेक को साथ लेकर कविता व सोनम के पास पहुंच गया। एसएसपी ने बताया कि यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में तीनों ने गांव में बदनामी के डर से कविता की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन

पिटाई कर किया था बेहोश
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पिटाई कर कविता को बेहोश कर दिया। इसके बाद चुन्नी का फंदा बनाकर शव को पेड़ पर लटका दिया। ताकि पुलिस को आत्महत्या लगे।
कॉल डिटेल के आधार पर हुआ खुलासा
शुरूआती जांच में पुलिस और महिला के परिजनों ने समझ लिया था कि कविता ने आत्महत्या की है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से मौत के कारण सामने आए थे। लेकिन इस मामले में बाद थाना फतेहपुर इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर को शक हुआ और उन्होंने मौका-मुआयना कर कॉल डिटेल के आधार पर दीपक और सोनम को हिरासत में लिया। तब आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed