फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The lover's partner was beaten up hostage, the police took him to the hospital

प्रेमी के साथी को बंधक बना पीटा, पुलिस ने छुड़ा अस्पताल कराया भर्ती

Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The lover's partner was beaten up hostage, the police took him to the hospital
घायल युवक - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव चहरोली में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी के साथी को युवती के परिजनों ने मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाते हुए उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उधर इस घटनाक्रम के बीच प्रेमी युगल फरार हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि चहरोली में एक युवक को बंधक बना रखा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि युवक अपने साथी के साथ आया था। युवक का साथी उनके परिवार की युवती को लेकर फरार हो गया, जबकि युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी भर्ती कराया। इसके बाद गांव चहरोली निवासी दानिश पुत्र अकरम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पूर्व उसकी बहन को पड़ोसी गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी नोमान बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था, लेकिन उसकी बहन ने अपने प्रेमी से शादी करते हुए उसी के साथ जाने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने की इजाजत दे दी थी। करीब 22 दिन पूर्व जिम्मेदार लोगों की पंचायत में लड़के पक्ष ने युवती को उनके हवाले कर दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को नोमान अपने साथियों के साथ आकर फायरिंग करते हुए उसकी बहन को अगुवा कर ले गया।
विज्ञापन

उधर नोमान के साथी आस मोहम्मद पुत्र मुस्तकीम निवासी मीरपुर मोहनपुर ने तहरीर में बताया कि रात एक बजे नोमान उसके पास आया और कहने लगा कि चहरोली से उसकी पत्नी का फोन आया है। उसकी जान को खतरा है। ऐसे में वह आस मोहम्मद के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव पहुंचे जैसे ही वह अपने साथी को छोड़ कर स्कूटी से वापस होने लगा तो युवती के परिजनों ने उस घेर लिया एवं पकड़कर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर घायल करते हुए बंधक बना लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। युवती बरामद होने पर उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed