{"_id":"64b2eb72e066115a070ae7c4","slug":"the-linter-of-the-house-under-construction-fell-due-to-breaking-of-the-ball-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6043-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बल्ली टूटने से निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बल्ली टूटने से निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला किला में नवनिर्मित मकान पर डाला जा रहा लिंटर अचानक गिर गया। लिंटर डाल रहे मजदूर व अन्य लोग मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
मोहल्ला वासी गय्यूर पुत्र हाफिज इनाम ने बताया कि शनिवार को उसके नवनिर्मित मकान पर लिंटर डाला जा रहा था। 90 प्रतिशत भाग पर लिंटर डाला जा चुका था, इसी दौरान सेटरिंग के नीचे लगी बल्ली अचानक टूट गई तभी लिंटर हिलने लगा। मजदूर व मिस्त्री खतरा भांप कर बराबर में बने मकान पर चढ़ गए। तभी पूरा लिंटर नीचे आ गया। गनीमत रही की मकान मलिक, मजदूरों व मिस्त्री को लिंटर गिरने से पहले संभलने का मौका मिल गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।