फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The lintel under construction at the crematorium collapsed

Saharanpur News: श्मशान घाट में निर्माणाधीन लिंटर गिरा, नगरायुक्त ने बैठाई जांच

Sat, 24 Aug 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The lintel under construction at the crematorium collapsed
सहारनपुर। महानगर के वार्ड छह हलालपुर के श्मशान घाट में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्माणाधीन लिंटर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई मजदूर उसकी चपेट में नहीं आया। मामले में नगरायुक्त संजय चौहान ने जांच के निर्देश दिए हैं। श्मशान घाट में शवों के दाह के लिए छत का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पहले ही लिंटर डाला गया था, जो शुक्रवार को गिर गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त ने जांच समिति गठित कर दी है। जांच समिति में अपर नगरायुक्त राजेश यादव अध्यक्ष, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह सदस्य, दिनेश सिंघल नामित सदस्य बनाए गए हैं। समिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करेगी। नगरायुक्त ने 24 घंटे में रिपोर्ट सौपने के निर्देश समिति को दिए हैं। गुणवत्ताहीन कार्य पाया जाता है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed