फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The lights of 45 villages went off, there was an outcry

Saharanpur News: 45 गांवों की बत्ती रही गुल, मचा हाहाकार

Mon, 19 Jun 2023 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
The lights of 45 villages went off, there was an outcry
पेड़ों की टहनियों की कटाई के कारण बंद रखी गई आपूर्ति
विज्ञापन

जिलेभर में फीडर ब्रेकडाउन होने, ट्रिपिंग होने से बढ़ रही उपभोक्ताओं की परेशानी
-शासन के आदेश का अधिकारियों-कर्मचारियों पर नहीं कोई असर

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बिजली की बढ़ी मांग के बीच बिजली कटौती ने जिले में जन जीवन बेहाल कर दिया है। बेहट क्षेत्र के 45 गांवों में बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। जिलेभर में बिजली की आंख मिचौली जारी है। शहर में ब्रेकडाउन होने, ट्रिपिंग होने से बिजली गुल हाे रही है।
विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े करीब 45 गांवों की आपूर्ति सोमवार को देर शाम तक ठप रही। सुबह 11 बजे से बेहट देहात की विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया। विद्युत उपकेंद्र बेहट देहात के पथरवा ग्रामीण, पथरवा पीडीडब्लू, हरिपुर, मिर्जापुर, नौगांवा, शाकंभरी, वर्ल्ड बैंक व चको फीडर से जुड़े करीब 45 गांवों की आपूर्ति शाम छह बजे तक ठप रही। ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण विद्युत उपकरण शोपीस बन गए। लोगों को पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बेहट फीडर पर कस्बेवासियों को लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता बेहट एसके निर्भय ने बताया कि लाइनों को छू रहे पेड़ों की शाखाओं की कटाई का कार्य कराया जाना है, जो सोमवार से शुरू कराया गया है। इसी कारण ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन


शहर में रविवार रात बारिश हुई तो बिजली व्यवस्था चरमरा गई। हुसैन बस्ती फीडर से जुड़े उत्तम विहार, प्रेमपुरी कालोनी, मोहित नगर, शंकरपुरी में हर घंटे कट लगता रहा। यहीं नहीं रात तीन बजे से लेकर सुबह सात बजे तक बत्ती गुल रही। हाई वोल्टेज के चलते कुछ घरों के पंखें और विद्युत उपकरण भी खराब हुए। इसके अलावा हाकिमपुरा बिजलीघर से जुड़े ज्ञानागढ़, बिशनपुर, हसनपुर, चकदेवली में भी सोमवार सुबह से बिजली आपूर्ति ध्वस्त रही। खलासी लाइन, शारदा नगर, नवादा रोड, वेद विहार सहित शहर की अन्य कालोनियों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे लोग

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती नहीं थम रही है। अंबेहटा क्षेत्र की बात करें तो यहां बिजली कटौती निरंतर जारी है। कस्बे में पांच से छह घंटे तो गांवों में बिजली कटौती दस घंटे तक की जा रही है। बिहारीगढ़ में 10 से 12 घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है। बड़गांव कस्बे और क्षेत्र के गांवों में बार-बार कट लगने के कारण कुल 12 से 13 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही। तीतरों में आठ घंटे तो गांवों में बिजली की 10 घंटे तक जा रही है। देवबंद में भी बिजली कटौती होने से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि दिन में कई-कई बार कट लग रहे हैं। बिजली गुल होने से पेयजल संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed