{"_id":"68a20f9efa1f2ad09f01d944","slug":"the-kitchen-budget-got-spoiled-due-to-the-increase-in-the-price-of-vegetables-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-156537-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सब्जियों के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सब्जियों के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट
Sun, 17 Aug 2025 10:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
रेहड़े पर बिक्री के लिए रखे टमाटर।
सहारनपुर। बरसात और उमस के बीच सब्जियों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे अधिक दाम हरी सब्जियों के बढ़े हैं। टमाटर भी और लाल हुआ है। इसके अलावा शिमला मिर्च और तीखी हुई है तो करेला भी कड़वा हुआ है। सब्जियों के दाम बढ़ने से गृहणियों का बजट गड़बड़ाया है।
बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक कम होने के चलते मंडी में सब्जी के दाम बढ़ रहे हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में अधिक बरसात के चलते भी फसल पर असर पड़ा है।
ऐसे में आलू, टमामटर, मिर्च, शिमला मिर्च आदि सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। टमाटर के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं, यह 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा शिमला मिर्च 70 से 80 रुपये किलो, हरी मिर्च 90 रुपये किलो, हरा धनिया 180 रुपये किलोग्राम तक बिक रहा है। करेले के दाम भी जहां पहले 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक थे, वह अब 60 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गए हैं।
भिंडी 60 रुपये, लोकी भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रही है। थोक मंडी में भी सब्जी के दामों में उछाल है। सब्जी विक्रेता प्रवीण ने बताया कि बरसात के चलते सब्जी कम आ रही है। कई क्षेत्रों बरसात के चलते सब्जी खराब भी हुई है।