फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The kiln owner returning home was attacked and his car was vandalised

Saharanpur News: घर लौट रहे भट्ठा मालिक पर हमला, गाड़ी तोड़ी

Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The kiln owner returning home was attacked and his car was vandalised

विज्ञापन
चांदपुर। कार से अपने गांव रूपपुर लौट रहे ईंट भट्ठा स्वामी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की और सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने सात नामजद व 10-15 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पीड़ित पक्ष व हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने थाने पर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

गांव रूपपुर निवासी कपिल कुमार ने बताया कि वह शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव इस्माइलपुर स्थित ईंट भट्ठे से कार में अपने घर जा रहे थे। उसके साथ चालक गांव का ही उदित कुमार भी था। धनौरा मार्ग रेलवे फाटक पर बाइक सवार दो लड़कों ने उनकी कार के सामने बाइक लगा दी। उन्होंने बाइक हटाने को कहा तो आरोपियों ने मारपीट की और उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसी दौरान हमलावरों के अन्य साथी आए और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए गले से सोने की चेन भी छीन ली। आरोपी पथराव करते हुए धार्मिक नारे लगाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने नईम अहमद, सरफराज, वसीम उर्फ टोनी, शमीर, दाऊद, अनस, नाजिम को नामजद करते हुए 10-15 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed