फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The inspector beat the young man by locking him in the room, commotion at the police station

Saharanpur News: दरोगा ने युवक को कमरे में बंद कर पीटा, थाने पर हंगामा

Sat, 28 Jan 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The inspector beat the young man by locking him in the room, commotion at the police station
अस्पताल में युवक का इलाज करते चिकित्सक
नागल/सहारनपुर। गांव भाटखेड़ी के ग्रामीणों ने थाना नागल पर तैनात एक दरोगा पर युवक दिनेश को कमरा बंद कर पीटने का आरोप लगाया। शनिवार को युवक को चरपाई पर लेटाकर ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा किया। ये लोग दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसएसपी ने दरोगा मोहित कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

घायल दिनेश को चारपाई पर लेटाकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दरोगा मोहित कुमार शुक्रवार को दिनेश के घर पहुंचे और उसे कमरे में बंद कर पीटा। बामुश्किल परिजनों ने उसे छुड़वाया। इसके बाद दिनेश की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सक के यहां उसे उपचार दिलाया। नागल थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से एसएसपी ने उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद भी ग्रामीण डटे रहे और दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ ने सख्ती दिखाते हुए ग्रामीणों को वहां से हटाया और युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि एक महिला ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस जांच करने गांव गई थी, लेकिन वहां पर युवक शराब के नशे में मिला और उप निरीक्षक से अभद्र व्यवहार किया। तब, उप निरीक्षक ने युवक को धमकाया। इसके बाद शनिवार को कुछ लोगों ने माहौल खराब के इरादे से थाने पर हंगामा किया। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उप निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed