फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The infighting within the Qazi family has spilled out beyond the confines of the home.

Saharanpur News: काजी परिवार में चल रही कलह घर की चहारदीवारी से आई बाहर

Mon, 24 Aug 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The infighting within the Qazi family has spilled out beyond the confines of the home.
शायान मसूद। 
- सोशल मीडिया पर शायान मसूद और हमजा मसूद ने वीडियो डालकर साधा एक-दूसरे पर निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के सपा में जाने के बाद से काजी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। घर के भीतर की लड़ाई अब खुलकर घर की चहारदीवारी से बाहर आ गई है। इसे लेकर राजनीतिक हल्कों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
हमजा मसूद ने 12 मिनट का वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी बहन जो कि शायन मसूद की पत्नी हैं पर पांच वर्षों से ज्यादती हो रही है। बहन को अभद्र व्यवहार कर बाहर निकाल दिया। बहन के बेटे पर भी जुल्म हो रहा है और इमरान मसूद के खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने ज्यादतियों के सबूत होने की भी बात वीडियो में कही। आरोप लगाया कि सियासत की वजह से उनकी बहन को छोड़ दिया। हमजा कह रहे हैं कि उनके पिता अस्पताल में हैं। इसके बावजूद राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है। वह सिर्फ बहन और अपने पिता की वजह से जुल्म बर्दाश्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वह सक्षम हैं। अपनी बहन के बेटे को अच्छी तालीम और परवरिश देंगे। हमजा ने कहा कि मेरे दादा राशिद मसूद की राजनीतिक विरासत मेरे बाबा नोमान मसूद और ताऊ इमरान मसूद को मिली है।
विज्ञापन

इस वीडियो पर सपा नेता शायान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि हमजा को इस स्तर पर गिरना पड़ रहा है। मेरा ऐसा स्तर नहीं कि मेरे द्वारा घर की बातों को बाहर राजनीति के लिए उछाला जाए। उन्होंने कहा कि हमजा के पास मेरी राजनीतिक बातों का जवाब नहीं है। इसीलिए निजी हमले किए जा रहे हैं और मेरे पास भी कई वीडियो हैं, जिन्हें मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों सांसद इमरान मसूद ने प्रेसवार्ता में कहा था कि उनके परिवार से कोई भी सदस्य इस चुनाव में नहीं लड़ेगा। इसके बाद से काजी परिवार में राजनीतिक तूफान शुरू हुआ है। आगे देखना दिलचस्प होगा कि काजी परिवार की राजनीतिक विरासत किस दिशा में जाएगी।

- राजनीतिक दिग्गजों ने घर में बैठकर मामला सुलझाने की कही बात
दोनों के वीडियो वायरल होने के बाद जिले के राजनीतिक दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पोस्ट किया। पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने अपने अकाउंट पर पोस्ट डालकर सार्वजनिक टिप्पणी से बचते हुए मामले को घर में बैठकर सुलझाने की बात कही। इसके साथ ही नकुड़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुके साहिल खान ने भी मामले अपने अकाउंट पर पोस्ट की है।

शायान मसूद। 

शायान मसूद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed