फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The humid heat and lightning made us cry all night

Saharanpur News: उमस भरी गर्मी और बिजली ने रात भर रुलाया

Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The humid heat and lightning made us cry all night
सहारनपुर। भीषण गर्मी के साथ बिजली आपूर्ति ने भी लोगों की नींद उड़ा रखी है। बुधवार रात महानगर के पॉश इलाके बापूजी नगर समेत कई कॉलोनियों में आपूर्ति बाधित रही। लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का सितम जारी है। बाहर गर्मी रुला रही है तो घर के भीतर बिजली आपूर्ति। बुधवार को आवास विकास फीडर से पोषित बापूजी नगर समेत अन्य लाइन पर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा था। इसके लिए विद्युत निगम ने शटडाउन लिया। कार्य को पूरा करने के बाद जैसे ही आपूर्ति को शुरू किया गया तो लाइन में फाल्ट आ गया। लाइन में फॉल्ट आने से कई जंपर आदि उड़ गए। आनन-फानन में फॉल्ट को ठीक करने के लिए अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस कारण बापूजी नगर समेत आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। रात नौ बजे से गई बिजली रात दो बजे आई, लेकिन इसके बाद भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई। कुछ देर बाद आपूर्ति फिर बाधित हो गई। सुबह चार बजे के बाद लाइट करीब छह बजे आई। आधे घंटे बाद आपूर्ति फिर बाधित हो गई। दस बजे तक ऐसी ही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हैं करीब सात लाख उपभोक्ता : जिले में विद्युत निगम के घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ता मिलाकर करीब सात लाख उपभोक्ता है। गर्मियों के आमदिनों में जिलेभर में बिजली की मांग औसतन 790 मेगावॉट रहती है। अधिक गर्मी होने पर यह मांग बढ़कर 830 मेगावॉट तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed