फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The houses coming under the construction of railway bridge got demolished

रेलवे ब्रिज निर्माण की जद में आ रहे मकान कराए ध्वस्त

Fri, 25 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The houses coming under the construction of railway bridge got demolished
रामपुर मनिहारान में अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर रेलवे ब्रिज निर्माण को लेकर हाईवे की हद में आ रही जमीन का मुआवजा मिलने के बाद भी लोग अपने मकानों और दुकानों को नहीं हटा रहे हैं। इसके चलते निर्माण कार्य में विलंब हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे ऐसे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम संजीव कुमार, तहसीलदार विपिन द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने मुआवजा मिलने पर भी अपने निर्माण न हटाने वाले अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि भारी पुलिस बल के चलते किसी की विरोध करने की हिम्मत नहीं हो सकी। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर रेलवे ब्रिज का निर्माण होना है। उसके आसपास बसे लोग मुआवजा लेने के बाद भी अपने मकानों को नहीं तोड़ रहे थे, जिनको जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया है।

रामपुर मनिहारान में ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी

रामपुर मनिहारान में ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed