फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The hospital was in a shambles, and I was tested an hour before my arrival: Chandrashekhar

Saharanpur:जिला अस्पताल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, व्यवस्था पर जताई नाराजगी, लालवाला बवाल के घायलों से की मुलाकात

Mon, 11 May 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 01:28 AM IST
सार

सहारनपुर के लालवाला गांव में हुए बवाल के बाद घायलों से मिलने सांसद चंद्रशेखर आजाद जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार व्यवस्था को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और डॉक्टरों व प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

विज्ञापन
The hospital was in a shambles, and I was tested an hour before my arrival: Chandrashekhar
जिला अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे सांसद चंद्रशेखर

विस्तार

देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में ठाकुर और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच हुए बवाल में घायल लोगों से मिलने सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि घायल लोगों का सही उपचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कई घायल शनिवार शाम से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनके अनुसार चिकित्सकों ने उनकी जांच मेरे आने से करीब एक घंटा पहले ही की। इस दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


जमीन विवाद के बाद हुआ था बवाल
लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर ठाकुर और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोप लगाए गए कि कार्रवाई एकतरफा की गई और अनुसूचित जाति के लोगों पर ज्यादा सख्ती बरती गई। इस घटना के बाद सांसद चंद्रशेखर ने गांव जाकर पीड़ितों से मिलने की घोषणा की थी। हालांकि रविवार तड़के पुलिस ने उन्हें उनके छुटमलपुर स्थित आवास पर ही नजरबंद कर दिया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी।

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी।

 

डॉक्टरों को सुनाई खरीखोटी
जिला अस्पताल पहुंचकर सांसद ने घायलों का हाल जाना और उपचार व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को धरती का भगवान माना जाता है, लेकिन यहां घायलों का उपचार ठीक से नहीं हो रहा।

सांसद के अनुसार घायलों का परीक्षण दोपहर करीब दो बजे कराया गया, जबकि वे शनिवार शाम से भर्ती हैं। कई घायलों के सिर और आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ लोगों को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि सोमवार को आना, अभी परीक्षण नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घायलों की चिकित्सीय रिपोर्ट में चोटों का सही उल्लेख तक नहीं किया गया।
 

अस्पताल परिसर में रही कड़ी सुरक्षा
सांसद के आगमन को देखते हुए जिला अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा तीन से चार थानों की पुलिस बल को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया था, जो प्रवेश द्वार से लेकर वार्ड तक गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए थे।

नानौता में जिला उपाध्यक्ष भी नजरबंद
लालवाला गांव की घटना के विरोध में गांव जाने की घोषणा करने वाले आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार और उनके साथियों को भी पुलिस ने रविवार सुबह उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया।

अनिल कुमार ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे थाना पुलिस उनके घर पहुंच गई थी। उस समय वह अपने साथियों के साथ लालवाला गांव जाने की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed