फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Home Guard recruitment examination will be held from the 25th to the 27th, with 10,320 candidates participating.

Saharanpur News: 25 से 27 तक होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 10,320 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The Home Guard recruitment examination will be held from the 25th to the 27th, with 10,320 candidates participating.
सहारनपुर। होमगार्ड के 536 पदों के लिए जिले में 25 से 27 अप्रैल तक लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 10,320 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

23 अप्रैल को व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ रिहर्सल भी किया जाएगा, जिसमें प्रश्नपत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास होगा। जिले में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,320 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

धारा 163 के तहत 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके साथ ही परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व सलिल पटेल ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में 24 केंद्रों पर होमगार्ड की लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
-- यह बनाए गए केंद्र
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटिया महल खालापार
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड
- बीएचएस इंटर कॉलेज मिशन कंपाउंड
- गौरी शंक इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज हसनपुर चुंगी
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लिंक रोड
- राजकीय इंटर कॉलेज देहरादन रोड कैलाशपुर
- राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट
- गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज गांधी पार्क
- गुरुनानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड
- एचएवी इंटर कॉलेज मातागढ़ कलसिया रोड
- इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज कम्बोह का पुल
- इस्लामिया इंटर कॉलेज ईदगाह रोड
- जेवी जैन इंटर कॉलेज मातागढ़ पुराना कलसिया रोड
- जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज रायवाला
- जनता इंटर कॉलेज अहमदपुर ब्राह्मण, पिलखनी अंबाला रोड
- जेवी जैन डिग्री कॉलेज प्रद्युमन नगर
- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज चकराता रोड
- मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज चिलकाना रोड
- राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड
- एसबीबीए इंटर कॉलेज धोबीघाट
- एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड
- एसएएम इंटर कॉलेज देहरादून रोड निकट घंटाघर
- सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला पॉलीटैक्निक देहरादून रोड कुम्हारहेड़ा
- श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छत्ता बारूमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed