फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The holes in the Yamuna embankment were closed, the danger of flood averted

Saharanpur News: यमुना के तटबंध में हुए सुराख बंद कराए, बाढ़ का खतरा टला

Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The holes in the Yamuna embankment were closed, the danger of flood averted
सहारनपुर। सिंचाई विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान यमुना नदी के तटबंध में हुए सुराख को बंद कराया। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते उनको बंद न कराया जाता तो तटबंध टूट जाता, जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ आ सकती थी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विकास चंद्रा ने बताया कि बरसात के कारण यमुना नदी उफान पर है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम लगातार पेट्रोलिंग कर नदी के तटबंधों पर नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि गंगोह में यमुना के तटबंध में साही नाम के जानवर ने कई सुराख कर दिए थे, जो काफी बड़े थे। उन्होंने बताया कि यमुना का पानी इन सुराखों से बाहर निकल रहा था, लेकिन सिंचाई विभाग की टीम को समय से उनका पता चला, जिसके बाद जेसीबी से उन्हें बंद कराया गया है। चंद्रा ने बताया कि यदि तटबंध टूट जाता तो आसपास के गांव जैसे मानपुर और देगी आदि में बाढ़ की स्थिति बन सकती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed