फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The highest 92 per cent voting in Chaundahedi

चौंदाहेड़ी में हुआ सर्वाधिक 92 प्रतिशत मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The highest 92 per cent voting in Chaundahedi
पंचायत चुनाव के पहले चरण में मुजफ्फराबाद ब्लाक की नवसर्जित पंचायत चौंदाहेड़ी में लोकतंत्र के पर्व का उत्साह मतदाताओं में सर्वाधिक दिखा। यहां 92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि छुटमलपुर में मतदाता अपेक्षित संख्या में बूथों पर नहीं आए। यहां 62 प्रतिशत ही मतदान हो सका।
विज्ञापन


छुटमलपुर ग्राम पंचायत में प्रत्याशियों की तमाम कोशिशों के बावजूद मतदान कम हुआ। यहां बूथ संख्या एक पर 733, दो पर 681, तीन पर 430, चार पर 313, पांच पर 318, छह पर 569, सात पर 252, आठ पर 373, नौ पर 326, दस पर 332, 11 पर 367, 12 पर 550, 13 पर 406, 14 पर 404  और 15 पर 625 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


यहां वार्ड संख्या दस में सबसे कम 54 प्रतिशत और वार्ड संख्या सात में सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अतिरिक्त गांव बेहड़ा कला में 82, बेहडा खुर्द में 71, भैंसराऊ में 90, मुजफ्फराबाद में 71, शेरपुर खानाजादपुर में 75, थाप्पुल ईस्माइलपुर में 77, कालूवाला पहाड़ीपुर में 72, गणेशपुर में 84, दतौली मुगल में 87, खुजनावर मुस्तहकम में 89 और खुजनावर अहतमाल में 78 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट
छुटमलपुर। फतेहपुर भादो गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच मारपीट हो गई जिन्हें पुलिस ने दिन भर थाने पर बैठाए रखा। दतौली मुगल में फर्जी वोट डालने आई एक युवती को महिला पुलिसकर्मी ने बैठा लिया और उसे दो घंटे बाद छोड़ा गया।


मतपेटियां जमा
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय पर स्थित वैदिक इंटर कालेज को स्ट्रांग रुम बनाया गया है। यहां सबसे पहले पौने पांच बजे इसी गांव की मतपेटियां पहुंची। इसके बाद सवा सात बजे सबसे आखिर में बाबैल बुजुर्ग की मतपेटियां जमा कराई गई। चुनाव अधिकारी अखिलेश चंद शर्मा ने बताया कि सभी 99 ग्राम पंचायतों की मतपेटियां कड़ी  सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed