{"_id":"6a0b6a4a3846088e340b330b","slug":"the-heat-intensifies-mercury-hits-42-degrees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-175681-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी का प्रकोप बढ़ा, पारा 42 डिग्री पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी का प्रकोप बढ़ा, पारा 42 डिग्री पर
Tue, 19 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 19 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में दोपहर में भीषण गर्मी के दौरान स्कूटी पर साफा ओढ़कर जाते युवक
सहारनपुर। तेज धूप और लू के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान अभी तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इसकी वजह से सोमवार सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह सात बजे धूप का तीखा असर महसूस होने लगा था। सुबह दस बजे के बाद धूप में ज्यादा देर खड़े होना मुश्किल रहा। इसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ा पारा बढ़ता चला गया। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप, तपती सड़कें और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया।
न्यूनतम तापमान रविवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर अभी तक के उच्चतम स्तर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई और वह भी अभी तक के उच्चतम स्तर 42 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने और तापमान में और अधिक वृद्धि का अनुमान जताया है।