फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The heat blew day and night peace

गर्मी ने उड़ाया दिन-रात का चैन

Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The heat blew day and night peace
सहारनपुर में अधिक तापमान के चलते बच्चे को चश्मा व कपड़े से सिर ढाककर लेजाती महिला - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। उन्हें न दिन में चैन मिल रहा और न ही रात में आराम। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी वजह से बुधवार का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, लू के थपेड़े झुलसा रहे हैं। बाजारों में दोपहर में रौनक गायब हो गई है।

जनपद में बीती 23 मई को बारिश हुई थी। जिससे बमुश्किल से एक दिन गर्मी से कुछ राहत मिली थी। इसके बाद से गर्मी लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि बाजारों में सुबह-शाम ग्राहक उमड़ रहे हैं। दोपहर में बाजारों में ग्राहकों का टोटा है। गर्मी से बचाव के लिए लोग सिर कपड़े से ढककर निकल रहे हैं। वहीं, शरीर में पानी की पूर्ति के लिए शीतल पेय पदार्थों तथा तरबूज, खरबूजे आदि का सेवन कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान के बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने और अधिकतम तापमान के घटकर 42 डिग्री पर आने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीते आठ दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
08 जून 27.4 43
07 जून 28 42.5
06 जून 24.5 41
05 मई 23 42
04 मई 21.6 41.5
03 मई 20.4 42.4
02 मई 22 42
01 मई 23 41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed