फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The head and the members came face to face over the removal of the Panchayat assistant

Saharanpur News: पंचायत सहायक को हटाने पर प्रधान और सदस्य आए आमने-सामने

Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The head and the members came face to face over the removal of the Panchayat assistant
गागलहेड़ी। मक्काबांस के ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान और सचिव पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पंचायत सहायक को हटाने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य फैजान, मेहराज, यूसुफ, मुसव्वर, खुर्शीद, फुरकान, तजिम, वारिसा, केसर जहां, हुमेरा, शकील ने ग्राम प्रधान बानो और पंचायत सचिव अलवर सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने ग्राम सभा की बैठक के बहाने उन सभी के साइन कोरे कागज पर करा लिए। इसके बाद उन्होंने इन हस्ताक्षरों के आधार पर पंचायत सहायक रीना तबस्सुम को हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। पंचायत सदस्यों ने बताया कि पंचायत सहायक चार साल से कार्यरत है जिससे किसी को कोई शिकायत नहीं है। ग्राम पंचायत सचिव अलवर सिंह ने बताया कि तीन बार पंचायत सहायक को नोटिस दिया गया है वह कार्य नहीं करती है। इसलिए हटाया गया है। वहीं ग्राम प्रधान पति मशरूर ने कहा कि सभी सदस्यों की सहमति के बाद ही निर्णय लिया गया है। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed