फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The happiness of Diwali increased manifold in the homes of the promising NEET

नीट के होनहारों के घरों में कई गुणा बढ़ी दीपावली की खुशी

Tue, 02 Nov 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The happiness of Diwali increased manifold in the homes of the promising NEET
सहारनपुर के दिव्यांश ने 694वीं रैंक हासिल कर रोशन जनपद का नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नीट (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) का परिणाम जारी हो गया है। इसमें सहारनपुर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिव्यांश मिगलानी ने 694वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। नीट में मिली सफलता से संबंधित परिवारों में दीपावली की खुशियां कई गुणा बढ़ गई हैं।
दिव्यांश मिगलानी ने 720 में से 685 अंक हासिल कर ऑल इंडिया लेवल पर 694वीं रैंक हासिल की है। दिव्यांश के पिता डॉ. संजीव मिगलानी फिजीशियन हैं, जबकि मां डॉ. नैैना मिगलानी स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ हैं। दिव्यांश ने ज्यादातर तैयारी ऑनलाइन की। उनकी मां डॉ. नैना मिगलानी ने बेटे को तैयारी कराने के लिए शाम की प्रेक्टिस बंद की हुई है। दावा है कि दिव्यांश ने 694वीं रैंक हासिल कर जोन टॉप किया है।
विज्ञापन

टीबी सैनेटोरियम में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत एमपी सिंह चावला के बेटे कीरत पाल सिंह चावला ने 665 अंक हासिल किए 2157 रैंक हासिल की है। सपा नेता इसरार चौधरी की पुत्री इलमा इसरार 640 अंक हासिल कर ऑल इंडिया लेवल पर 5972वीं रैंक पाई है। आवास विकास निवासी सुरेश पाल चौहान की पुत्री प्रत्याक्षा चौहान ने 625 अंक हासिल कर ऑल इंडिया लेवल पर 9731 रैंक प्राप्त की है। आयशा महफूज ने 2069वीं, मोहम्मद फारूक ने 4464वीं, केशव ने 5453वीं, सुहेल अहमद ने 6059वीं, विकास कुमार ने 5021वीं, चांदनी खान ने 5071वीं, नमन फुटेला ने 6616वीं, वंशिका खन्ना ने 6830वीं, अहमद वहीद ने 6893वीं, नेहा मलिक ने 11248वीं, कैफ खान ने 13534वीं, मानव गर्ग ने 13673वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed