फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The guide will teach teachers how to teach

शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताएंगी ‘संदर्शिका’

Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The guide will teach teachers how to teach
शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताएंगी ‘संदर्शिका’
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदलने की तैयारी है। इस बार एनसीईआरटी ने बच्चों के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित किताबें भेजी हैं। साथ ही उन किताबों को कैसे पढ़ाना है। इसके लिए शिक्षकों को भी छह-छह किताबों का एक सेट भी दिया है। यह किताबें शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताएंगी।
एनसीईआरटी ने इस बार कक्षा एक से तीन तक के लिए सहज नाम से पुस्तकें भेजी हैं। कक्षा एक के लिए सहज-1, कक्षा दो के लिए सहज-2 और कक्षा तीन के लिए सहज-3 किताबें आई हैं। सहज में कक्षा के हिसाब से भाषा और गणित विषय की सामग्री दी गई है, जिसका मकसद बच्चों में भाषा और गणित का विकास करना है। इसके अलावा पहली बार उक्त कक्षाओं को पढ़ाने वाले हर शिक्षक के लिए छह-छह किताबों का सेट भेजा गया है। इन किताबों का नाम आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका रखा गया है। हर कक्षा के लिए एक किताब, भाषा और एक गणित विषय पर आधारित है। इस प्रकार कक्षा एक से तीन तक के लिए कुल छह किताबों का एक-एक सेट हर शिक्षक के लिए आया है। बच्चों के लिए आई सहज पुस्तिका को कैसे पढ़ाना है? यह सब आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दिया गया है। यानी सहज पुस्तिका को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका पुस्तिकाओं का गहन अध्ययन करना होगा।
विज्ञापन

-------
शिक्षकों को भेजे गए सेट
बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका किताबों के सेट भेज दिए हैं। इसके अलावा प्रत्येक बीआरसी, डीपीओ, एसआरजी, एआरपी को भी आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का एक-एक सेट तथा डायट को दो सेट भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मॉडल टीचिंग प्लान
आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका के सेट में मॉडल टीचिंग प्लान दिए गए हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजयकिरण आनंद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मॉडल टीचिंग प्लान को समझने के लिए प्रत्येक शिक्षक सेट का अध्ययन अच्छे से करे।

------
कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में भाषा और गणित के विकास के लिए एनसीईआरटी से सहज नाम से किताबें आई हैं। इसके अलावा पहली बार एनसीईआरटी ने उक्त कक्षाओं को सहज पुस्तिका पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए भी आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका नाम से किताबों का सेट भेजा है, जिसमें मॉडल टीचिंग प्लान दिए गए हैं। यानी सहज किताबों को कैसे पढ़ाना है। इसकी पूरी जानकारी आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दी गई है।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed