फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The guard hit a slap to the nurse standing in line

लाइन में खड़ी नर्स को गार्ड ने जड़ा थप्पड़

Sat, 10 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The guard hit a slap to the nurse standing in line
लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में भारतीय स्टेट बैंक में करेंसी निकालने को लेकर लाइन में खड़ी एक नर्स को बैंककर्मियों की बदसलूकी का सामना करना पड़ा। बैंक के गार्ड ने महिला को थप्पड़ तक जड़ दिया।
विज्ञापन


बाद में प्रबंधक से शिकायत करने के बाद भी बदसलूकी का शिकार हुई नर्स और अन्य ग्राहकों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति संभाली। 
विज्ञापन


मामला एसबीआई की बाजोरिया रोड शाखा का है। बृहस्पतिवार सुबह बैंक के बाहर लंबी लाइनें लगी थी। भारी भीड़ के चलते लाइन में खड़ी एक नर्स की बैंक के होमगार्ड से नोंकझोंक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ गई कि गार्ड ने तैश में आकर नर्स को तमाचा जड़ दिया। गार्ड के इस रवैये से क्षुब्ध नर्स ने बैंक प्रबंधक से शिकायत की। आरोप है कि उसने भी नर्स के साथ बदसलूकी की।

बैंक कर्मियों के इस रवैये को देखकर लाइन में खड़े ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्राहकों ने बैंककर्मियों पर कई आरोप लगाए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत किया। 

जनपद के एटीएम में ग्राहकों की रोजाना लंबी लाइनें लग रही हैं लेकिन एटीएम से करेंसी न निकलने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम में ग्राहकों की लंबी लाइनों के बीच कर्मचारी वैन लेकर करेंसी डालने पहुंचे तो लोग उनसे ही भिड़ गए।

वैन चालक और अन्य स्टाफ के साथ हाथापाई तक की गई। घटनास्थल के समीप खड़े पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। मामला पीएनबी के जैन कॉलेज रोड शाखा का है।

डीआईजी कार्यालय के सामने लगे इस एटीएम में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे लंबी लाइनें लगी थी। इसी बीच वैन एटीएम में करेंसी डालने के लिए वहां पहुंची।

करेंसी डालने आए कर्मचारियों ने लाइन में खड़े लोगों को थोड़ा इंतजार करने को कहा। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने वैन चालक और अन्य स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। 


डीआईजी कार्यालय में खड़े पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। वहीं लोगों के हंगामे और अभद्र व्यवहार को देखते हुए कर्मचारी एटीएम में बिना करेंसी डाले ही वापस लौट गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed