फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mob killed factory owner accusing him of causing pollution IN Saharanpur

यूपी: प्रदूषण या पांच लाख, भीड़ ने की टायर गलाने वाली फैक्टरी मालिक की हत्या; सहारनपुर कांड की पूरी कहानी

Sun, 11 Oct 2026 02:53 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 11 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

सहारनपुर में फैक्टरी मालिक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मालिक की हत्या कर दी। पुलिस ने 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फैक्टरी मालिक के परिजनों ने गांववालों पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mob killed factory owner accusing him of causing pollution IN Saharanpur
saharanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह के गांव कल्लरहेड़ी में शुक्रवार की रात भीड़ ने टायर गलाने वाली फैक्टरी के मालिक अरबीन चौहान (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फैक्टरी के साझेदार सादिक और दूसरे पक्ष के संजय उर्फ संदीप घायल हैं।
विज्ञापन


मामले फैक्टरी में के चौकीदार किशन सिंह ने गांव कल्लरहेड़ी की ग्राम प्रशासक (प्रधान) उर्मिला के पति मेमकुमार और सोनू, आदेश, पप्पू, जय कुमार, नीरज, आशू, संजय व पंकज तथा ग्राम सनौली निवासी योगेश और सोनू समेत 11 के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


इनमें से मेमपाल, पंकज और नीरज को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बिना पूछे चौकीदार के तहरीर देने से नाराज फैक्टरी मालिक के परिजन भड़क गए और कोतवाली में धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्टरी से निकलने वाले धुएं और दुर्गंध से लोग परेशान थे। जबकि फैक्टरी मालिक के भाई अहमद का कहना है कि स्थानीय लोग पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि फैक्टरी को बोर्ड की तरफ से अनुमति थी। प्रदूषण की शिकायत नहीं मिली थी। गांव कल्लरहेड़ी और सलारपुरा गांव के बीच स्टार ग्रीन फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड नाम से करीब दो साल पहले फैक्टरी शुरू हुई थी। 

इसमें कैराना क्षेत्र के मन्ना माजरा निवासी अरबीन चौहान और बाढ़ीमाजरा निवासी उनके रिश्तेदार सादिक साझीदार हैं। घायल सादिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे सनौली कल्लरहेड़ी क्षेत्र के लगभग 20 लोग फैक्टरी में पहुंचे। 

 

सूचना पर वह और अरबीन फैक्टरी पहुंचे तो आरोपियों ने लोहे की रॉड और गड़ासों से हमला कर दिया। हमले में वह और मौसा अरबीन चौहान घायल हो गए। जिला अस्पताल में अरबीन की मौत हो गई। एसपी देहात मयंक पाठक का कहना है कि मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 
 

पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया
गंगोह में फैक्टरी मालिक के परिजनों ने चौकीदार की ओर से दी गई तहरीर पर आपत्ति जताई। आरोप है कि पुलिस ने इंतजार किए बिना ही चौकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके चलते परिजनों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर धरना दिया। 

 

परिजनों का यह भी आरोप है कि फैक्टरी चलाने पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फैक्टरी मालिक अरबीन चौहान के चाचा इकराम, भाई अमजद, मेहरबान सहित परिजनों और ग्रामीणों ने चौकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वह जिला अस्पताल में अरबीन के पोस्टमार्टम और घायल सादिक के उपचार की व्यवस्था में लगे थे। इसी बीच पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली।

 

इसी को लेकर परिजनों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष तहसीन चौधरी के नेतृत्व में कोतवाली में धरना दिया। परिजनों की मांग थी कि उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाए, क्योंकि मामला केवल हत्या का नहीं, बल्कि उससे पहले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी है।

 

इसके बाद अरबीन चौहान के भाई अमजद ने तहरीर दी। इसमें 20 नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने धरनारत लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी में वादी का नाम बदलने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed