फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The growing menace of stray dogs has taken away the peace of the passersby.

Saharanpur News: आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने छीना राहगीरों का सुकून

Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The growing menace of stray dogs has taken away the peace of the passersby.
पड़ताल की खबर का फोटो- सहारनपुर के जिला अस्पताल परिसर में घूमते कुत्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के कई जगहों पर आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन कुत्ते अनेक लोगों को निशाना बना रहे हैं।
चर्च कंपाउंड निवासी संजय सिंघल ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए कुत्तों के काटने से जुड़ी समस्या भेजी थी। 27 दिसंबर के संस्करण में समस्या प्रकाशित करने के साथ ही क्षेत्र की पड़ताल की गई। पूरे बाजोरिया रोड के अलावा उससे सटी पॉश कॉलोनी चर्च कंपाउंड में आवारा कुत्ते गलियों में विचरण करते और सड़कों पर सोते मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। कुत्ते राहगीरों के पीछे दौड़ते हैं। बच्चों और महिलाओं में अधिक दहशत है। कुत्तों के शिकार लोग अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

- बोले पीड़ित लोग
- मुकेश शर्मा ने बताया कि नसबंदी अभियान और नियमित पकड़-धकड़ की योजना कागजों तक सीमित नजर आ रही है। आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है।
- आयान ने बताया कि कुत्ते लोगों के पीछे दौड़ते हैं। कई बार बाइक सवार घबरा कर गिर जाते हैं। वह खुद कुत्ते का शिकार बने हैं और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार ने बताया कि रात के समय हालात और भी भयावह हो जाते हैं। कुत्तों के झुंड आपस में लड़ते रहते हैं और अचानक किसी पर भी हमला कर देते हैं।
- अहमद ने कहा कि चर्च कंपाउंड जैसे पॉश इलाके में भी अगर यह स्थिति है, तो बाकी इलाकों का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर निगम की अनदेखी के कारण समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed