फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The groom returned five lakhs received in dowry

Saharanpur News: दूल्हे ने लौटाए दहेज में मिले पांच लाख

Wed, 01 Feb 2023 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
The groom returned five lakhs received in dowry
दूल्हा मनोज और दुल्हन वंदना
नानौता(सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में मंगलवार को आई बरात में दूल्हे ने दहेज के पांच लाख रुपये लौटाकर एक रुपये और नारियल लेकर शादी कर अनूठी मिसाल पेश की है। दूल्हे के इस फैसले की हर तरफ सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी मनोज राणा पुत्र अजब सिंह की बेटी वंदना राणा की बरात हरियाणा के गांव सगा से मंगलवार को नगर के सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पहुंची थी। शादी के दौरान टीका प्रथा के लिए जब दुल्हन पक्ष पांच लाख रुपये की थाली लेकर दूल्हे मनोज कुमार पुत्र ऋषिपाल के पास पहुंचा तो दूल्हे ने थाली में से सिर्फ एक रुपया शगुन के तौर पर स्वीकार करते हुए थाली उठाकर टीके की सारी राशि ससम्मान लौटा दी। दूल्हे मनोज कुमार व उसके पिता ऋषिपाल सिंह ने दहेज को एक सामाजिक बुराई बताते हुए बड़ी विनम्रता के साथ दुल्हन पक्ष को उक्त दहेज की रकम व सामान लौटा दिया। इसके साथ ही दहेज में मात्र नारियल व एक रुपया लेकर समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि दुल्हन ही दहेज है, समाज के लोगों ने इसकी प्रशंसा करते हुए सराहनीय कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed